उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने कांवड़ मेला और अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों का लिया जायजा


लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल का दौरा कर देवबंद–हरिद्वार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झबरेड़ा, रुड़की और ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के साथ कांवड़ मेला-2026 एवं अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।


देवबंद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ, पुल, समपार फाटक, ओएचई, सिग्नल प्रणाली, स्वच्छता, जल निकासी, रेल भूमि की सुरक्षा, अतिक्रमण तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।


महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हो रहे रुड़की रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म, एप्रोच रोड और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और सूचना प्रणाली की समीक्षा की।

साथ ही अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित होल्डिंग एरिया, पार्किंग, आपातकालीन निकासी योजना और यात्री प्रबंधन की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।


महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।


निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) पारितोष गौतम, मुख्यालय एवं मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


error: Content is protected !!