कारगिल विजय दिवस पर शिवसेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तिरंगा लहराकर किया वीर जवानों को नमन

मंगूपुरा में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को किया याद, देशभक्ति के कार्यक्रमों के साथ मनाया विजय दिवस

लव इंडिया, मुरादाबाद। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिवसेना द्वारा मुरादाबाद जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनके साहस और शौर्य को याद किया।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सेना के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

इसी क्रम में भवानी सेवा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला के नेतृत्व में मंगूपुरा क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा तिरंगा लहराकर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में श्रीमती मधुबाला, अरुण ठाकुर, राजू प्रजापति, धर्मेंद्र जाटव, डॉ. ओंकार, आकाश सिंह, राहुल, नितेश, श्रीमती प्रेमबाला, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, राजू कश्यप, बंटी सिंह, भूरा, अनिल कश्यप, संजय कश्यप सहित अनेक शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!