Piran Kaliyar Fair और Raksha Bandhan पर Railway का तोहफा: Moradabad होकर चलेंगी Special Trains ; कई ट्रेनों का Roorkee में अस्थायी ठहराव
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने पिरान कलियर मेला-2026 और रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रुड़की स्टेशन पर अस्थायी ठहराव तथा विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह व्यवस्था मेले और त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए की गई है।
रेलवे के अनुसार 13 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक रुड़की स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा। इनमें 14617/14618, 15211/15212, 15531/15532, 12237/12238, 12317/12318, 14605/14606, 14691/14692, 12357/12358 तथा 15933/15934 शामिल हैं।
22 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेंगी पिरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने बरेली-रुड़की-बरेली के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें (04321/04322 एवं 04319/04320) चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौज्जमपुर नारायण, चन्दोक और लक्सर स्टेशनों पर ठहरेंगी।
इन विशेष ट्रेनों से मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को पिरान कलियर मेले में आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
रक्षाबंधन पर भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार के बीच 04330/04329 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा।
04330 हरिद्वार-लखनऊ स्पेशल 27 से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी।
04329 लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल 28 से 30 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
यह ट्रेन नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ और संडीला सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या अधिक रही तो आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त खाली कोच (रैक) भी चलाए जाएंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले Rail One App, रेलवे हेल्पलाइन 139, स्टेशन नोटिस बोर्ड या रेलवे सहायता केंद्र से ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
यह जानकारी उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
