अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने शिक्षक चुनाव में विमलेंद्र शर्मा ‘विमल’ को दिया समर्थन

लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को एसएस इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा ‘विमल’ को बरेली–मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से संगठन का समर्थन देने की घोषणा की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया।

मुरादाबाद की बेटी को डॉक्टर बनने में मदद कीजिए…⤵️

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) योगेश सेंगर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ शिक्षकों एवं स्नातकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल एडवोकेट ने आगामी शिक्षक निर्वाचन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रणनीतिक ढंग से कार्य करने तथा अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने की अपील की।


बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री योगेश सेंगर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल एडवोकेट ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे द्वारा जारी अधिकृत पत्र विमलेंद्र शर्मा ‘विमल’ को सौंपते हुए उन्हें बरेली–मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से संगठन का अधिकृत समर्थित प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी।


बैठक में प्रमुख रूप से हरिओम शर्मा राष्ट्रीय सचिव, सत्यवीर गुप्ता संरक्षक, डॉ. अनिल कुमार सिंह, आचार्य राजेश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, खेमपाल शर्मा, विशाल राठौर, डॉ. हितेश शर्मा, कौशलेंद्र, प्रीतम सिंह, राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री दिनेश सिंह यादव, पंकज शर्मा एडवोकेट, डॉ. शरद शर्मा, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, संदीप शर्मा, सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!