उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन, शुल्क वृद्धि और शिक्षा संबंधी मुद्दों पर मंथन
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, मुरादाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
बैठक में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त प्रधानाचार्यों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, विद्यालयों में शुल्क वृद्धि, कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृत्ति, कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों के पंजीकरण तथा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण शिक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही परिषद के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री श्रीमती मधुबाला त्यागी, प्रधानाचार्या कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, मुरादाबाद ने की। संचालन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और समय-सारिणी के अनुसार सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। मंडलीय मंत्री मधुबाला त्यागी ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मुरादाबाद इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। इसमें सुदेश कुमार भटनागर को अध्यक्ष, डॉ. अंजना शर्मा को जिला सचिव, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ. नीति भारद्वाज को संगठन मंत्री, डॉ. वंदना सक्सेना, मोनिका रस्तोगी, डॉ. कुमार देव अवस्थी, डॉ. अनुज कुमार गुप्ता, अजय प्रकाश शर्मा एवं राजीव कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, गजेंद्र सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष, कुलदीप कुमार बसनवाल को महामंत्री तथा रेणुका गोयल एवं छोटेलाल को संयुक्त मंत्री चुना गया।

बैठक में मधुबाला त्यागी, शशि आर्या, नरेश कुमार, एस.के. नेशन, शिव कुमार शर्मा, कुलदीप बसनवाल, विमलेश कुमारी, सायमा बेगम, गजेंद्र यादव, आरती गोयल, छोटेलाल, विजय कुमार, डॉ. नीति भारद्वाज और डॉ. अंजना शर्मा सहित अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
