NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होगी ऑल इंडिया कोटा की प्रथम काउंसलिंग


लव इंडिया, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET-UG 2026 के लिए ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की प्रथम चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि राज्य काउंसलिंग का पहला चरण 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा।

बेटी को डॉक्टर बनाने में मदद कीजिए...⤵️


जारी शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक (AIQ) और राज्य कोटे के अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में प्रवेश लेना होगा। दूसरे चरण की ऑल इंडिया काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक तथा राज्य काउंसलिंग 31 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित होगी। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर (AIQ) और 16 सितंबर से 26 सितंबर (राज्य) तक चलेगी।


जिन सीटों पर इसके बाद भी प्रवेश नहीं हो पाएगा, उनके लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। ऑल इंडिया कोटा में यह राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तथा राज्य स्तर पर 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होगा। दोनों के लिए अंतिम ज्वाइनिंग तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।


शेड्यूल के अनुसार एमबीबीएस सहित स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी संस्थानों को शनिवार, रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्य तिथियां


AIQ प्रथम चरण: 4–17 अगस्त 2026
राज्य प्रथम चरण: 13–22 अगस्त 2026
AIQ द्वितीय चरण: 24 अगस्त–2 सितंबर 2026
राज्य द्वितीय चरण: 31 अगस्त–8 सितंबर 2026
AIQ तृतीय चरण: 10–18 सितंबर 2026
राज्य तृतीय चरण: 16–26 सितंबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड (AIQ): 28 सितंबर–3 अक्टूबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड (राज्य): 3–5 अक्टूबर 2026
अंतिम ज्वाइनिंग: 10 अक्टूबर 2026


error: Content is protected !!