गायत्री आश्रम में धूमधाम से हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम
लव इंडिया संभल। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार गायत्री महिला मंडल एवं अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम गयात्री सेवा आश्रम पर धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर नेपाल सिंह तथा सुरेश कुमार ने संगीत वध गायत्री यज्ञ संपन्न कराया।
कृष्ण कुमार एडवोकेट विनीत भारद्वाज सुषमा गुप्ता प्रवेश कुमार अग्रवाल राजेंद्र सिंह गुर्जर आदि अनेक गायत्री परिजनों ने जगत जननी मां गायत्री को तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को तथा वंदनीय माता भगवती शर्मा को समर्पित भजन सुनाएं।

आयोजित विचार गोष्ठी में सुमन लता शर्मा सुमन गुप्ता कुमुद गोयल धर्म सिंह अमित गुप्ता वैभव शर्मा ने गयात्री सेवा आश्रम की स्थापना आश्रम की वर्तमान स्थिति भविष्य के लिए व्यवस्थाएं अपेक्षाएं जगत जननी मां गायत्री के परम वैभव को नमन करते हुए गुरुदेव आचार्य पंडित श्री राम शर्मा के जीवन परिचय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आर्य समाज के प्रधान सुशील गुप्ता भगत जी ने कहा की अक्सर देखने में आता है की नवोदय गुरु अपने भक्त और ईश्वर के बीच में दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं अपने ही नाम की जब तक कंठी माला फोटो पुस्तक देकर खुद को ही भगवान सिद्ध करते हैं।
ऐसे में शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक अखिल विश्व गायत्री परिवार के संचालक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा अपने भक्त और भगवान के बीच द्वारा बनकर जिस प्रकार जब तक स्वदेशी योग प्राणायाम आयुर्वेद धर्मशास्त्र अध्ययन सहित अनेक विधाओं और विधाओं का ज्ञान समाज को भरोसा वह आज के समय में अतुलनीय है।

विचार गोष्ठी उपरांत गायत्री परिजनों विशिष्ट अतिथियों सामाजिक जनों एवं सभी आमंत्रित आगंतुकों ने अपनी शुद्ध आय का अंश गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के चित्र के समक्ष अर्पित करके विधि विधान से वेद मित्रों के साथ पूजन किया कार्यक्रम के अंत में आरती गायन हुआ प्रसाद वितरण हुआ। गयात्री सेवा आश्रम में सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन कुकिंग आदि की कक्षाएं चलती हैं जिम विशेष स्थान प्राप्त कुमारी बबिता कुमारी प्रीति और कुमारी रूपाली को मुख्य अतिथियों ने उपहार देकर सम्मानित पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री आश्रम के वरिष्ठ सदस्य चौधरी जयपाल सिंह ने की संचालन गायत्री सेवा आश्रम की मुख्य संचालिका डॉ. सविता गर्ग ने किया।
