मुरादाबाद में दूसरे दिन निकली गुरु रविदास कलश यात्रा, किशन लाल सिंह जाटव को सौंपी गई रथ की जिम्मेदारी


मुरादाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा का दूसरे दिन भी जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रांतीय परिषद सदस्य किशन लाल सिंह जाटव को यात्रा के रथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में यात्रा विभिन्न मंदिरों तक पहुंचकर संत रविदास के विचारों और संदेश का प्रचार-प्रसार कर रही है।


आयोजकों के अनुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन मिट्टी को जिले के विभिन्न मंदिरों में स्थापित किया जा रहा है। दूसरे दिन खुशहालपुर स्थित देवी सच्चा मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर शाहपुर और उसके बाद भोला सिंह की मिलक पहुंची, जहां कलश की स्थापना की गई। इसके बाद यात्रा के तीसरे दिन हिमगिरी, लोदीपुर और काजीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए रवाना होगी।


यात्रा के दौरान स्थानीय मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं को संत रविदास महाराज के जीवन, उनकी भक्ति, सामाजिक समरसता, श्रम की महत्ता और सनातन परंपरा के प्रति उनके योगदान से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने संत रविदास के प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” तथा उनके समतामूलक समाज के संदेश को वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।


इस अवसर पर संत रविदास की प्रसिद्ध पंक्तियां—
“ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न,
छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।”


—का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता, सेवा और मानवता का संदेश संत रविदास की शिक्षाओं का मूल आधार है।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संत रविदास के नाम पर किए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

मेरी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद कीजिए...⤵️

यात्रा के दौरान पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष कपिल देव, गौरव कुमार, जयप्रकाश प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
SEO Title
मुरादाबाद: गुरु रविदास कलश यात्रा के दूसरे दिन किशन लाल सिंह जाटव के नेतृत्व में निकला रथ
Meta Description
मुरादाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा दूसरे दिन भी श्रद्धा के साथ निकाली गई। वाराणसी की जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी विभिन्न मंदिरों में स्थापित की जा रही है।
SEO Tags (Comma Separated)

URL Slug

अपलोड लिंक
https://loveindianational.com/guru-ravidas-kalash-yatra-moradabad-kishan-lal-singh-jatav⁠�

error: Content is protected !!