भोजपुर गुलाब बाड़ी में जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने थामा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन

लव इंडिया, मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात के अंतर्गत भोजपुर नई बस्ती, गुलाब बाड़ी में मोहम्मद दीन भाई के निवास पर जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मो. वसीम, मतलूब, जमील, मोहम्मद शमी, कलुआ, नूर मोहम्मद, मो. आरिफ, खुर्शीद, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद तहज़ीब, मोहम्मद अनीस सहित भोजपुर के गुलाब बाड़ी मोहल्ले के कुरैशी समाज के सैकड़ों लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों का पार्टी परिवार में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव कुमार (प्रमुख महासचिव), अशोक सैनी (महानगर प्रभारी), मोहित ठाकुर (जिला मीडिया प्रभारी), शकील कुरैशी एवं मोहम्मद दीन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व रवि चौधरी, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, मंत्री प्रतिनिधि एवं प्रभारी, विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात ने किया। उन्होंने सभी नवसदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी सदैव जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

error: Content is protected !!