मिष्ठनगंज से गांधी समाधि तक तिरंगा यात्रा और घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा
लव इंडिया, रामपुर । 6 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी नयागंज मंडल की मासिक सराए गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा कि समाधि संतोषी माता मंदिर पर बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को प्रातः 9 मिस्ठानगंज चौराहे से राज द्वारा होते हुए गांधी समाधि तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए नया गंज मंडल के अध्यक्ष राजू सुमन श्रीमाली कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित बेठक में पदाधिकारी को अभियान की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 12 अगस्त बुधवार को नयागंज मंडल के तत्वाधान हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी के बैठक में बताया की सभी कार्यकर्ता समय के साथ मिस्टन चौराहे पर पहुंचे। और कल दिनांक 7 अगस्त को तहसील स्वार से संत रविदास शोभा यात्रा की रामपुर पहुंचने पर सराए गेट,तवलचियान , चौकी हजियानी, मिस्टन गंज चौराहा राजद्वारा में शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत भी किया जाएगा। और शोभा यात्रा की गांधी समाधि पर स्मारकों एवं समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील की और घरों पर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का अभियान भी चलाया जाएगा । इस मौके पर कमल कुमार तुरैहा, पवन कश्यप, महेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, नदीम खान, रविंद्र शर्मा, बीना अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, रवि खत्री, कमल रस्तोगी, सार्थक बाषणय, आदि लोग बैठक में मौजूद है।
