हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर शिवसेना नेताओं की रणनीति, वीरेंद्र अरोड़ा ने सांसदों से की मुलाकात




उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पार्टी के सांसद अनिल देसाई, संजय राऊत और अरविंद सावंत से भेंट कर उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में संभल स्थित हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सावन माह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।


बैठक के दौरान सांसदों ने हरिहर मंदिर मुक्ति अभियान को गति देने तथा देश के विभिन्न राज्यों से शिवसैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। साथ ही आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं संगठित ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि संगठन हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने सांसदों से प्राप्त मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने हरिहर मंदिर से जुड़े अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिवसैनिकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!