मुरादाबाद राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छहों सचल दल इकाइयों के एसी बदले
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य कर विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद जिले की सभी छह सचल दल (मोबाइल स्क्वॉड) इकाइयों के असिस्टेंट कमिश्नरों का तबादला कर दिया गया है। शासन स्तर पर जारी आदेशों के अनुसार कई नए अधिकारियों को मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार धर्मेंद्र कुमार-द्वितीय, जो प्रयागराज के राज्य कर खंड-11 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें एसी सचल दल इकाई-1, मुरादाबाद का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार सुश्री ज्योति सिंह, जो राज्य कर खंड-1, भदोही में तैनात थीं, को स्थानांतरित कर एसी सचल दल इकाई-2, मुरादाबाद बनाया गया है।
घनश्याम द्विवेदी, जो झांसी में टैक्स ऑडिट शाखा में असिस्टेंट कमिश्नर थे, को एसी सचल दल इकाई-3, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।
वहीं अमित कुमार, जो वाराणसी के राज्य कर खंड-16 में कार्यरत थे, उन्हें एसी सचल दल इकाई-4, मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा विराट प्रताप सिंह, जो राज्य कर खंड-1, कानपुर में असिस्टेंट कमिश्नर थे, को एसी सचल दल इकाई-5, मुरादाबाद का प्रभार सौंपा गया है।
गिरीश चंद्र सिंह, जो राज्य कर खंड-2, संभल में कार्यरत थे, को स्थानांतरित कर एसी सचल दल इकाई-6, मुरादाबाद बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शासन के इस तबादला आदेश के तहत मुरादाबाद में केवल सचल दल इकाइयों में ही नहीं, बल्कि एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) तथा विभिन्न राज्य कर खंडों में तैनात असिस्टेंट कमिश्नरों के स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।
