जीडी हिंदू गर्ल्स कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित



उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद
। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशामुक्त रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशे के दुष्परिणाम, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता अग्रवाल एवं श्रीमती शिवानी गुप्ता ने किया।


इस अवसर पर मुख्य अनुशासिका प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. किरण त्रिपाठी, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. सुदेश, प्रो. करुणा आनंद, प्रो. प्रवीन सैनी, प्रो. वंदना पांडे, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. शैफाली अग्रवाल सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!