हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मामले में सुनवाई टली, अब 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई


लव इंडिया, मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के वर्ष 2019 में मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े मामले में बुधवार को प्रस्तावित सुनवाई अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 में होगी।


वादी डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा, प्रदेश सचिव, निषाद पार्टी ने बताया कि 11 जून 2019 को रेलवे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्लील प्रस्तुति, भीड़ के बेकाबू होने, पुलिस लाठीचार्ज, देर रात तक डीजे बजने और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग सहित विभिन्न आरोपों को लेकर उन्होंने पहले सिविल लाइंस थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर किया गया।


वादी के अनुसार, मामले की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 में चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने थाना सिविल लाइंस से विस्तृत आख्या तलब करते हुए नाराजगी भी व्यक्त की थी। हालांकि बुधवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी और अदालत ने अगली तारीख 27 अगस्त नियत कर दी।

error: Content is protected !!