रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट ने महाकालेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक, देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना
लव इंडिया, मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट के तत्वावधान में मंगलवार को महाकालेश्वर धाम, नया मुरादाबाद में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक (पूजन) का आयोजन किया गया।

सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की।
बिटिया को डॉक्टर बनाने में मदद कीजिए…⤵️

कार्यक्रम के संयोजक पीडीजी रोटेरियन नीरज अग्रवाल एवं एनी गीता अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देती है। रोटरी क्लब आगे भी सेवा और संस्कार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर PDG डॉ. रोटेरियन राकेश सिंघल, क्लब ट्रेनर पीपी रोटेरियन प्रवीण कुमार अग्रवाल (सीए), RAG रोटेरियन विकास अग्रवाल, AG रोटेरियन अतुल भटनागर, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नलिन अग्रवाल, क्लब सचिव रोटेरियन ज्ञान प्रकाश, रोटेरियन राजीव अग्रवाल, रोटेरियन आदर्श अग्रवाल, रोटेरियन विवेक अग्रवाल, रोटेरियन पराग पोरवाल, रोटेरियन निशी विजय गुप्ता, रोटेरियन अनुराग थापन सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहीं।
