कांवड़ यात्रा से पहले संभल में सड़कों पर भटक रहे गोवंशों को गोशाला भेजने की मांग, नामित सभासद ने प्रशासन से की अपील

लव इंडिया, संभल। सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर संभल के चौधरी सराय चौराहे पर सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंशों को लेकर चिंता जताई गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित नगर पालिका परिषद संभल के सभासद सैय्यद शान अली ने प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद से इन गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाने की मांग की है।

सैय्यद शान अली का कहना है कि चौधरी सराय चौराहे पर एक दर्जन से अधिक गोवंश अत्यंत बदहाल अवस्था में सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे न केवल इन बेजुबान पशुओं के जीवन पर संकट बना हुआ है, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, वाहन चालकों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी निराश्रित एवं असहाय गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाकर उनके चारे, पानी, उपचार और उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे सड़कों पर भटकने को मजबूर न हों और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

error: Content is protected !!