मुरादाबाद में धूमधाम से निकली महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत


लव इंडिया, मुरादाबाद। भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव सोमवार को जनपद में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन, गोष्ठी, भंडारा तथा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रजापति समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मंच पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, व्यक्तित्व और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज से संगठित होकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज में एकता, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देते हैं।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष देवीलाल प्रजापति के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रजापति तथा प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह दक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट मनोज प्रजापति ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


कार्यक्रम के आयोजन में सुनील प्रजापति, जतिन प्रजापति, अनुज प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति और जीतू प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति की रथ यात्रा हनुमान मूर्ति से प्रारंभ होकर इम्पीरियल तिराहा, बुध बाजार, ताड़ीखाना चौराहा और कोर्ट रोड होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

बुध बाजार चौराहे पर जयवीर यादव, विकास चौधरी और राहुल सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभात मार्केट तथा गुरहट्टी चौराहे पर भी श्रद्धालुओं का फूलों से अभिनंदन किया गया। कोर्ट रोड पर भारत रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ बिस्कुट और टॉफियां वितरित कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, निमित्त जायसवाल, अनुज पुरुषोत्तम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में पारस प्रजापति, चंदन प्रजापति, कुशपाल प्रजापति, ऋषभ प्रजापति, आकाश प्रजापति, सतीश प्रजापति, डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ. चंदन गोला, ललित प्रजापति, रिशिपाल प्रजापति, नीरज प्रजापति, रमेश प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!