मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन, मंदिरों में महाआरती और फल वितरण

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन सोमवार को मुरादाबाद महानगर एवं जिले की विभिन्न तहसीलों में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में महाआरती, गरीबों को फल वितरण, केक काटकर जन्मोत्सव तथा हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलाया गया।


शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में महानगर स्थित पीतल नगरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना समाज सेवा, राष्ट्रहित और हिंदुत्व की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया।


जिला प्रमुख ने बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा तहसीलों के पदाधिकारियों को भी जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों में महाआरती आयोजित की गई और जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरित किए गए। महानगर के कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, सूरज सैनी, इंद्रजीत, सुरेश सैनी, हर्ष सिंह, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, राजेश पाल, जितेंद्र पासी, विशाल सैनी सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।


वहीं शिवसेना कार्यालय, सिढावली में भी उद्धव ठाकरे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां राजबाला, सुनीता, नीलम, विनय कुमार, ग्राम प्रमुख नवादा सोमपाल सिंह कश्यप, तहसील प्रमुख हेमेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख डिलारी अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष आकाश, ग्राम प्रमुख के.पी. सिंह, बंटी सिंह, कामेंद्र जी, राजीव, हर्ष कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शिवसैनिकों ने संगठन की मजबूती, समाज सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

error: Content is protected !!