दिल्ली कैंट स्टेशन पर 90 दिनों तक इन चार ट्रेनों का ठहराव रहेगा निरस्त
लव इंडिया, मुरादाबाद। दिल्ली कैंट (DEC) रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 तथा लाइन संख्या 3 एवं 4 के उन्नयन कार्य के चलते चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह व्यवस्था 1 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के कारण दिल्ली कैंट स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का निर्धारित अवधि तक ठहराव नहीं होगा—
गाड़ी संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस – 1 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक।
गाड़ी संख्या 20963 साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 6 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक।
गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी–नई दिल्ली एक्सप्रेस – 1 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक।
गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक) – 6 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनोज यादव ने बताया कि उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का नियमित ठहराव पुनः बहाल कर दिया जाएगा।
