बंदर-कुत्तों का आतंक बढ़ा, जल्द कार्रवाई हो: फैजान सलमानी

लव इंडिया, मुरादाबाद। हरथला अमन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हिमगिरी कॉलोनी स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष नईम राजा की अध्यक्षता एवं संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी की अगुवाई में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह को देखते हुए कमेटी क्षेत्र के प्रत्येक चौराहे पर मुस्तैद रहेगी और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करेगी। वहीं 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी के त्यौहार/ जुलूस के दौरान भी कमेटी के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

बैठक में हरथला क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया गया। इस संबंध में संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी ने कहा कि “बंदरों और कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और लोगों को घायल भी कर रहे हैं।” उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

बैठक में बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान अध्यक्ष नईम राजा, संस्थापक /उपाध्यक्ष फैजान सलमानी, शरीफ अहमद एडवोकेट, जुल्फिकार,सलीम अहमद एडवोकेट, नाहिद हुसैन, हाजी मुख्तियार, परवेज सैफी ,शमीम अहमद एडवोकेट, इदरीस वारसी, ताहिर कादरी, प्रमोद, नूर हसन, जितेंद्र प्रजापति, आसिम, संजीव कुमार, राजू सिंह, शीश पाल, शाहनवाज हुसैन, रचित ढल आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!