गवां के बबराला बस स्टैंड पर कांवड़ियों के लिए तीन दिवसीय सेवा शिविर शुरू


गवां/संभल। सावन माह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा गवां के बबराला बस स्टैंड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दूर-दराज से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के ठहरने, जलपान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।


शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए स्थानीय शिवभक्त बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। कैंप के संचालन में दीक्षित महाराज, मुकेश गिरी, राजा अली, हितेश गिरी, प्रेमपाल यादव, बिट्टू पासी, सोनू गिरी, शरण सिंह यादव, रामगोपाल कश्यप, जुगेंद्र यादव, बब्बन डीलर, रामवीर कश्यप और यादराम कश्यप सहित अन्य शिवभक्त अपनी भूमिका निभा रहे हैं।


आयोजकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिविर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी कांवड़ियों की सेवा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।



error: Content is protected !!