उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का 5 वां स्थापना दिवस : मुरादाबाद के तीन साहित्यकार सम्मानित

लखनऊ/मुरादाबाद। गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में मुरादाबाद के साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा, मुरादाबाद इकाई के जिला संयोजक आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ तथा जिला अध्यक्ष पल्लवी शर्मा को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की पत्रिका ‘आश्वस्ति’ का लोकार्पण भी किया गया। आगामी दो वर्षों के लिए बलराम श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति अजय तनेजा ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे।

विशिष्ट अतिथियों में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एवं निदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश ललित मुद्गल शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुरादाबाद के जिला संयोजक आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने मुरादाबाद इकाई की आगामी साहित्यिक गतिविधियों की रूपरेखा अतिथियों के समक्ष रखी। वहीं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा ने मंच से अपने गीतों की प्रस्तुति दी।

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना ने पूजा राणा की साहित्यिक प्रतिभा की सराहना की।समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र गरल, प्रवीण शुक्ला, डॉ. विष्णु सक्सेना, गिरधर खरे, अर्जुन सिंह चांद, राजीव राज, डॉ. सोनरूपा विशाल सहित साहित्य जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!