निषाद पार्टी का अंबेडकर पार्क से डीएम कार्यालय तक जुलूस: पूर्व सांसद फूलन देवी को भारत रत्न देने की मांग

लव इंडिया, मुरादाबाद। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने फूलन देवी को भारत रत्न दिए जाने, उनकी हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने तथा मुरादाबाद सहित प्रदेश और देश के विभिन्न मार्गों, चौराहों एवं पार्कों का नाम उनके नाम पर किए जाने की मांग उठाई।

डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक जीवन को देखते हुए उनकी स्मृति एवं सम्मान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

ज्ञापन के दौरान राजीव कश्यप, डॉ. राजकुमार कश्यप, नीरज कश्यप, वीर बहादुर कश्यप, ओमकार प्रजापति, हर्षित प्रजापति, हरपाल प्रजापति, अजय सैनी, अर्जुन सैनी, रीना निषाद, कमला देवी, प्रदीप राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!