चौरासी घंटा मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को हुई भव्य महाआरती, बड़ी संख्या में उमड़े शिवभक्त

मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर हिंदू मंडल किसरोल की ओर से चौरासी घंटा मंदिर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शामिल होकर भगवान शिव की आराधना की।

महाआरती के दौरान महानगर में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा कायम रहने तथा भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज वर्मा आईएएस, सचिव विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह तथा संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी और महामंत्री विपिन गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में हिंदू मंडल किसरोल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, टोनी सहगल, कोषाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, अधिवक्ता अतुल सोती, राजेश शर्मा कुन्नू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिवभक्त मौजूद रहे।

error: Content is protected !!