बनारस से आई गुरु रविदास जन्मस्थली की कलश यात्रा मुरादाबाद पहुंची, मंदिरों में हुआ पूजन

लव इंडिया, मुरादाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली बनारस से आई कलश यात्रा का मुरादाबाद में धार्मिक श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा सिद्ध पीठ झारखंडी मंदिर, नागफनी से रवाना होकर सिद्ध पीठ मां काली मंदिर पहुंची, जहां कलश पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा को हाथी वाला मंदिर में विश्राम दिया गया।


मुरादाबाद में यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता किशनलाल सिंह जाटव कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम कुमार प्रजापति और सुरदीप कुमार दिवाकर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।


आयोजकों के अनुसार, 1 अगस्त से अब तक शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कलश पूजन कराया जा चुका है। अब कलश यात्रा ताजपुर माफी होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश करेगी। आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।


कार्यक्रम के संयोजक सुरदीप कुमार, सह-संयोजक विशाल शुक्ला, अंकित रस्तोगी और आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान सुनीता शर्मा, विशाल रस्तोगी, आलोक सैनी, प्रेम कुमार प्रजापति, योगेंद्र रस्तोगी, रूबी प्रजापति, मोहित, सुमित अग्रवाल, राशि अग्रवाल, निशा शर्मा, हिमांशु अग्रवाल और समीर वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


error: Content is protected !!