एक तरफा प्यार में पागल ‘युवक’ पहुंचा ‘प्रेमिका के घर’, बोला- शादी कर नहीं तो फोटो- वीडियो वायरल कर दूंगा, विरोध पर भाई व पिता को पीटा

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबादयह एक ऐसे मजनू की कहानी है जो एक तरफा प्यार में पागल है इसके चक्कर में युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया है और स्कूल जाना भी… मगर इसमें हरकतें नहीं छोड़ी तो युवती ने शिकायत की। राम तलैया चौकी में समझौता कर लिया, मगर दीवानगी नहीं छोड़ी और पहुंच गया तथाकथित प्रेमिका के घर…।

पहले गालियां दी और फिर बोला कि यह या तो मेरी बात मान ले, मुझसे शादी कर, नहीं तो मैं तेरे फोटो और विडियो, वायरल कर दूँगा। विरोध पर युवती के भाई व पिता पर हमला कर दिया।

पीड़िता सूर्यनगर, लाइनपार में कहीं रहती है जबकि दीवानगी में पागल एकता कालोनी, सरगम मेडिकल आर्मी कैम्प के बराबर वाली गली मंडी समिति लाइनपार का निवासी है और इसका नाम शिवम ठाकुर है। कालेज आने जाने के दौरान परेशान करता था तो पीड़िता का स्कूल जाना व घर से निकलना भी बन्द हो गया है। बकौल पीड़िता के, हर समय डर के साये में रहती। पूर्व मे कई बार ‘शुभम’ ने परेशान किया तो राम तलैया पुलिस चौकी में 30 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई इस पर शुभम ठाकुर ने माफी मांग ली।

पीड़िता ने माफ कर दिया लेकिन 7 सितंबर की शाम 5 बजे अचानक शुभम ठाकुर पीड़िता के घर पहुंच गया। पहले गालियां दी और फिर बोलने लगा कि यह या तो मेरी बात मान ले, मुझसे शादी कर, नहीं तो मैं तेरे फोटो और विडियो, वायरल कर दूँगा। धमकाने लगा और परिवार में भाई व पिता को जान से मरवाने की धमकी देते हुए जोर-जोर से गाली गलौच करने लगा।

आवाज सुनकर भाई व पिता गेट पर आये तो दोनों पर हमला किया। इसमे पिता के घुटने में चोट आयी। थाने में सूचना दी है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बाद में पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। इस पर मझोला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!