दिल्ली प्रदर्शन के चलते मुरादाबाद मंडल की 6 ट्रेनें निरस्त, यात्रा से पहले जरूर देखें सूची


लव इंडिया, मुरादाबाद। सेंट्रल दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल से संबंधित छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे की ओर से 9 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई है।
रेलवे के अनुसार, निरस्तीकरण का असर देहरादून, लखनऊ, कासगंज और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें 9 अक्टूबर को, जबकि कुछ 10 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त?


ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम निरस्तीकरण की तारीख


12056 देहरादून–नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026
12229 लखनऊ–नई दिल्ली मेल 9 अक्टूबर 2026 12230 नई दिल्ली–लखनऊ मेल 10 अक्टूबर 2026
12429 लखनऊ–नई दिल्ली सुपरफास्ट 9 अक्टूबर 2026
12430 नई दिल्ली–लखनऊ सुपरफास्ट 10 अक्टूबर 2026
15303 कासगंज–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के कारण ये ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर संचालित नहीं होंगी।


error: Content is protected !!