पत्रकारों के हित में सदैव साथ खड़ा रहूंगा: BJP MLA ठाकुर रामवीर सिंह
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड से किया सम्मानित
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से मंडलीय कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह एवं यंग जर्नलिस्ट अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि वह पत्रकारों के हित के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों के हित से जुड़ा कोई मामला उनके सामने आता है तो वह उसे विधानसभा में उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
पत्रकारों को वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की बात

ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से श्रमजीवी पत्रकारों के लिए वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य चिकित्सा जैसी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के विभिन्न मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।
‘पत्रकार समाज का दर्पण’

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। पत्रकार समाज में होने वाली घटनाओं और समस्याओं को सामने लाकर लोगों को वास्तविक स्थिति से परिचित कराने का काम करते हैं।
समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को सामने लाने में सहायता मिलेगी

न्यू सैनिक लॉ कॉलेज के डायरेक्टर नफीसुल हसन फौजी ने कहा कि यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन जिस तरह एकजुट होकर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है, उससे समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को सामने लाने में सहायता मिलेगी।
82 वर्षों से पत्रकार हितों के लिए काम करने का दावा

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने कार्यक्रम में यूनियन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा यूनियन 80 सालों से पत्रकारों की सेवा के लिए और उनके हितार्थ के कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और आगे भी पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ सदैव खड़े रहने और उनकी आवाज को बुलंद करने के अपने संकल्प को दोहराया।
पत्रकारों को किया गया सम्मानित


समारोह के दौरान बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों को स्मृति चिह्न एवं अन्य सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुर्तुजा, इकबाल, परवेज खान, नासिर पास एडवोकेट, उमेश लव, प्रमोद कुमार पथिक, नईम चौधरी, रविंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद रूशान तुर्की, भूरे अली, मोहसिन सिद्दीकी, नाजिम मंसूरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल रहीम, शहजाद अनवर शम्सी, डॉ. फसीउर्रहमान बेग, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जफर अली, मोहम्मद नासिर तुर्की, जाकिर अली बेग, मुअज्जम अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद सुहैल, नकी अहमद, नफीस अहमद, आसिफ वारसी, मोहम्मद शाजेब अंसारी, प्रशांत कुमार शर्मा, आसिफ चौधरी, सरमीन खान, नजाकत अली, फैजान अली, फिरासत चौधरी, रेहान अंसारी आदि रहे।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अयूब खान, मोहम्मद कैफ, बीपी उपाध्याय, रिजवान अली, राजेश कुमार भाटिया, शान ए आलम, वसीम खान, वसीम अकरम, मोहम्मद शाहिद, नरेश, अमरदीप, मोहम्मद अजहर, गुलाम मुस्तफा, कामरान अली, मोहम्मद वाजिद पाशा, असलम अंसारी, शाहरुख आलम, राजपाल सिंह, मोहित कुमार, पप्पू चौधरी और मोहम्मद अरशद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तमीम अहमद ने किया।

