इंदौर में 27-28 अक्टूबर को लगेगी ‘Rangreza by Aarambh’ दिवाली लाइफ स्टाइल Exhibition
लव इंडिया, इंदौर। दीपावली और धनतेरस की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में दो दिवसीय लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ–दिवाली एडिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होटल इंफिनिटी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास किया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक, दोनों दिन प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक लोगों के लिए खुली रहेगी। यहां त्योहारों की खरीदारी के साथ फैशन, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और होम डेकोर से जुड़े विभिन्न उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एथनिक वियर, डिजाइनर सूट, लहंगा-साड़ी और अन्य फेस्टिव कलेक्शन के साथ ज्वेलरी, फुटवियर, क्लच और फैशन एक्सेसरीज देखने को मिलेंगी। दीपावली की सजावट के लिए दीये, बंदनवार और अन्य होम डेकोर उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे।
इसके अलावा दिवाली के दौरान उपहार देने के लिए प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स सहित कई विकल्प रखे जाने की जानकारी आयोजकों ने दी है। इस आयोजन में इंदौर के अलावा दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ के डिजाइनर्स और ब्रांड्स के शामिल होने की बात कही गई है।
आयोजकों के अनुसार, पिछले आयोजन को मिली प्रतिक्रिया के बाद इस बार दिवाली एडिशन को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी की थीम ‘शॉप, स्टाइल, सेलिब्रेट’ रखी गई है।
त्योहारी खरीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी में परिवार के साथ खरीदारी और विभिन्न ब्रांड्स के फेस्टिव कलेक्शन देखने का अवसर मिलेगा।
