मुरादाबाद में शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, चौधरी चरण सिंह चौराहे पर सड़क पर बैठे पदाधिकारी

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के आह्वान पर शिवसैनिकों ने शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित पारसनाथ प्लाजा से भगवा ध्वज लेकर प्रदर्शन शुरू किया।

कार्यकर्ता “जय भवानी, जय शिवाजी”, “भ्रष्टाचार बंद करो” और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े।शिवसेना के अनुसार, जब पदाधिकारी पारसनाथ प्लाजा से चौधरी चरण सिंह चौराहे की ओर पहुंचे तो वहां भारी पुलिस बल तैनात था। संगठन का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने बलपूर्वक शिवसैनिकों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में शिवसेना पदाधिकारी और जिला प्रमुख सड़क पर बैठ गए।

वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगा।शिवसेना कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय, बुद्धि विहार के बाहर धरना देने के लिए आगे बढ़ रहे थे। संगठन की ओर से कहा गया कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो आगे जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अभी तो यह लड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है” जैसे नारे भी लगाए। कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, तिलक राज शर्मा, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, पारस कपूर, विक्की कश्यप, अंकुर टंडन, विशाल सैनी, प्रदीप, महेश, शंभू सैनी, सुरेश सैनी, राजपाल, धर्मेंद्र, राजू, आकाश, मयंक सैनी, अंकित, कैलाश और राहुल गांधी सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!