मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना ने किया आंदोलन का ऐलान


मुरादाबाद। शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होटल मानसरोवर पैराडाइज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।


बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सत्ताधारियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संगठन की ओर से बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शाम 4:30 बजे धरना-प्रदर्शन किए जाने की बात भी कही गई।


बैठक के दौरान हाल ही में फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई घटना में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका की भी चर्चा हुई। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में सह-पायलट द्वारा कथित हमले के बाद कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। विमान में कुल 174 लोग सवार थे।


शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की।


इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, राहुल, कैलाश, दीपक, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, विनोद, उमेश ठाकुर, पंकज पाल और तिलक राज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह ने किया।

error: Content is protected !!