सब पे नजर हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र और चैनल का सिल्वर जुबली समारोह, कई विभूतियों का सम्मान



उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में सब पे नजर हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र एवं चैनल के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस-प्रशासन, व्यापार, निर्यात और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली कई विभूतियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नायब इमाम सैयद फहद अली रहे। कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक ऑनलाइन पाठकों की पहली पसंद लव इंडिया नेशनल के संपादक उमेश लव तुरैहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।


पत्रकारिता में सबसे बड़ी प्राथमिकता कमजोर की आवाज उठाना
समारोह में वक्ताओं ने मौजूदा दौर में पत्रकारिता की गरिमा, जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल घटनाओं को खबर के रूप में प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन लोगों की आवाज बनना भी है, जिनके अधिकार को दबंग, गुंडे-बदमाश या प्रभावशाली लोग छीन लेते हैं।


वक्ताओं ने कहा कि कई बार भ्रष्टाचार के कारण गरीब, कमजोर और असहाय लोगों को सरकारी व्यवस्था में भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे मामलों को सामने लाना और पीड़ित की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।


नए पत्रकारों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि पत्रकारिता में आने का उद्देश्य केवल धन कमाना है तो व्यक्ति को दूसरे पेशे का चुनाव करना चाहिए। पत्रकारिता में धन से अधिक महत्वपूर्ण सच्चाई को सामने लाना, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और जरूरतमंद को उसका अधिकार दिलाने का प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि खबर केवल एक घटना नहीं होती, बल्कि किसी गरीब, कमजोर और असहाय व्यक्ति की आवाज को बुलंद करना भी खबर है।


25 वर्ष के सफर में अनेक चुनौतियां


कार्यक्रम में सब पे नजर ग्रुप के स्वामी-संपादक निहाल हुसैन के 25 वर्षों के पत्रकारिता सफर का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस लंबे सफर में उन्हें अनेक तरह की दुश्वारियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रियता जारी रखी।


वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय पत्रकारिता में लंबे समय तक किसी समाचारपत्र और चैनल को निरंतर चलाना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद सब पे नजर ग्रुप ने अपना सफर जारी रखा और सिल्वर जुबली तक पहुंचा।


पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां सम्मानित


समारोह में उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त और स्पष्ट आवाज के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिंह, लव इंडिया नेशनल के संपादक उमेश लव तुरैहा, प्रेस की दुनिया के संपादक कमलदीप सिंह, परिवर्तन का दौर के संपादक पवन अग्रवाल, हिंदी-उर्दू दैनिक अल अमर के संपादक वसीम अख्तर, TV9 के जिला प्रतिनिधि शारिक सिद्दीकी और न्यूज नेशन के संवाददाता मोहम्मद इमरान को सम्मानित किया गया।


इसके अलावा मुहम्मद स्वाले, सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी अर्जुन दीक्षित, प्रसन्न अग्रवाल (गंगा होम डेकोर), निर्यातक साजिद खान, डॉ. शोएब, डॉ. अंकुर गोयल, राजू सरीन (स्वयंवर बैंक्वेट हॉल के एचडी), डॉ. अहमद (शिशु विशेषज्ञ), डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. मुकुल गुप्ता, डॉ. दीपांशु गुप्ता, हाजी मोबिन (एमपी मार्बल), बृजनाथ पांडे, ए. नजीर, मोहम्मद फारूक (न्यायिक पेशकार), जाहिद हुसैन एडवोकेट, संजीव सारस्वत एडवोकेट, नाजिम एडवोकेट और राजू एडवोकेट सहित अन्य लोगों को भी स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


समारोह में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ निर्यातक, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, पत्रकार और समाजसेवी भी मौजूद रहे।


संचालन और आभार


कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जनता और जनादेश हिंदी साप्ताहिक के संपादक फसीउर रहमान वेग, नावेद हुसैन और निजाम शास्त्री ने किया।
अंत में सब पे नजर ग्रुप के स्वामी एवं संपादक निहाल हुसैन ने समारोह में पहुंचे अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!