पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


लव इंडिया, संभल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प के विरोध में संगठन की संभल जिला इकाई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट, संभल को दिया गया।


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई ने घटना को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की मांग की।


गौरतलब है कि 27 सितंबर को SRFTI परिसर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यक्रम के दौरान छात्रों और संगठन के सदस्यों के बीच विवाद के बाद झड़प हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। मामले में बाद में तीन प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई।

ग्राहक पंचायत की संभल जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पीड़ितों और प्रभावित लोगों को आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।


ज्ञापन में प्रमुख मांगें


घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ितों एवं प्रभावित परिवारों को सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने मामले में तीन FIR भी दर्ज की हैं।


वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने मामले में तीन FIR भी दर्ज की हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, संरक्षक महावीर प्रसाद, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘सोनू’, प्रज्ञांश वार्ष्णेय, सोनू कुमार गुप्ता एडवोकेट, जगत आर्य और त्रिभुवन सर्राफ सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!