डॉ. अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आजाद समाज पार्टी का जुलूस, डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
लव इंडिया, मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से ओबीसी, एससी, एसटी, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों से संबंधित मांगों को लेकर सिविल लाइंस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में यहां से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. सुमित कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में सामाजिक न्याय, आरक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व से संबंधित 24 मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण व्यवस्था, ओबीसी को लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, उच्च न्यायपालिका में एससी-एसटी और ओबीसी का प्रतिनिधित्व तथा ओबीसी क्रीमी लेयर की आय सीमा की समीक्षा जैसी मांगें शामिल हैं।

इसके अलावा सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, सरकारी ठेकों एवं खरीद में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण, निजी क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्तियां करने तथा सफाई कर्मचारियों से संबंधित मांगें भी ज्ञापन में उठाई गई हैं।
ज्ञापन में एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामलों में मुआवजा राशि बढ़ाने, केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं और बजट में वंचित वर्गों की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने तथा छात्रावास एवं विद्यार्थियों से जुड़ी सुविधाओं की मांग भी की गई है।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष आस मोहम्मद, चा॔द बाबू, अवनीश गौतम, बब्बू सिंह, जसपाल सिंह, हाजी साबिर हुसैन, सुबोध कुमार गौतम, बाबू शराफत, अनूप सिंह और प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- डॉ. अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आजाद समाज पार्टी का जुलूस, डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
- टीएमयू में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया गया उत्तम त्याग धर्म
- संभल हिंसा में जली स्कोडा कार का बीमा भुगतान करने का आदेश, ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3.32 लाख रुपये देने होंगे
- पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की आराधना, श्रद्धालुओं ने की भक्ति
- मुरादाबाद के नए डीएम अनुनय झा बोले- व्यक्तिगत नहीं, तथ्यात्मक आलोचना स्वीकार; आम आदमी के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे
- मुरादाबाद नगर निगम में महिला से मारपीट के आरोप का मामला: अधिकारी-कर्मचारी समेत 10 नामजदों को नोटिस, 28 सितंबर को जवाब
- टीएमयू में अकम्पनाचार्य कथा ने किया भावविभोर
- मुरादाबाद में पर्युषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना, भजनों पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- शिवसेना का सम्मेलन, मुरादाबाद में 10 हजार कार्डधारक शिव सैनिक बनाने का लक्ष्य
- काम का इनाम मिला..? नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल बने डीएम, मुरादाबाद-बिजनौर के डीएम बदले; आखिर क्यों?
- मुरादाबाद में ‘गुंडाराज-माफियाराज’ के होर्डिंग पर सियासी विवाद, सपाइयों ने एसएसपी कार्यालय किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
- तहसील दिवस में दुकान के 2.50 लाख रुपये का मामला, बिलारी थाने में FIR
- संभल में 21 सितंबर को पातालेश्वर मंदिर पर होगा बाबा बर्फानी का 27वां विशाल भंडारा
- मुरादाबाद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया उत्तम सत्य धर्म
- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ
- विकसित भारत की संकल्पना एवं 25 वर्षों की प्रमुख विकासात्मक गतिविधियों से आए परिवर्तनों से अवगत कराया छात्राओं को
- TMU में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक
- Family Court का अंतरिम आदेश: neurosurgeon doctor को अपने दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए देने होंगे 1.20 लाख रुपए प्रतिमाह
- जयंतीपुर में शिवसेना ने किया गणपति पूजन, वीरेंद्र अरोड़ा बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
- संभल के मुशीर खां तरीन बने यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद के सदस्य
- टीएमयू में उत्तम आर्जव और उत्तम मार्दव का संदेश,‘झुके अभिमान, जागे आत्मज्ञान’ प्रस्तुति ने मोहा मन
- निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
- प्रधानमंत्री मोदी हैं आधुनिक युग के विश्वकर्मा: अजय शर्मा
- उत्तम मार्दव धर्म की भावना सेसराबोर हुआ टीएमयू का जिनालय
- हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केस में फिर टली सुनवाई, जज के अवकाश पर होने से 8 अक्टूबर को अगली तारीख
- टीएमयू में भव्यता व भक्तिभाव के साथ दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ
- किसानों की 20 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
- District Hospital और Private Hospitals में अनियमितताओं के खिलाफ Shiv Sena का हल्ला बोल: CMO कार्यालय पर प्रदर्शन
- मुरादाबाद बार एसोसिएशन ने 16 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया फैसला
- श्री पातालेश्वर मंदिर में 21 सितंबर को लगेगा बाबा अमरनाथ बर्फानी का 27वां विशाल भंडारा
- दशलक्षण महापर्व पर विशेष: आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार का महोत्सव दशलक्षण
- शिवसेना का गणपति महोत्सव पर त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान
- तिरुनेलवेली में गणेश जी की तस्वीर वाले बिरयानी विज्ञापन पर विवाद, दुकानदार गिरफ्तार; पहले भी धार्मिक प्रतीकों वाले विज्ञापनों पर उठ चुके हैं सवाल
- मंडलायुक्त कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन संविधान का प्रदर्शन, शराब दुकानों को लेकर उठाईं सात मांगें
- फारसी सलवार का नया फैशन ट्रेंड, बेल्स और कट-स्लिप कुर्ती के साथ युवतियों को भा रहा स्टाइलिश लुक
- मुरादाबाद में चमकेगी हर गली, 17 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा महा अभियान : महापौर विनोद अग्रवाल
- व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरेगी शिवसेना, जल्द होगा बड़ा व्यापारी सम्मेलन
- सर्राफ को चूना लगाने के लिए नौकर ने रची फर्जी लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज; तीन गिरफ्तार
- राष्ट्रीय लोक अदालत में केनरा बैंक मुरादाबाद का शानदार प्रदर्शन, 240 बकायेदारों से संपर्क, 95 लाख जमा
- आजम खां- अब्दुल्लाह आजम को राहत या झटका, आज शाम तक पता चल जाएगा, दोनों मामलों में याचिकाओं पर हाईकोर्ट में चल रही अहम सुनवाई
- 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का पर्याय बना टीएमयू
- “2027 में BJP के साथ रहेगा RPI का गठबंधन, मुरादाबाद में रामदास आठवले का कांग्रेस पर हमला”










































