पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की आराधना, श्रद्धालुओं ने की भक्ति


मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीजी की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री सर्वोदय जैन एवं श्रीमती रजनी जैन परिवार तथा श्री मनोज जैन एवं श्रीमती अंजलि जैन, चि. आर्यन जैन और चि. आर्यमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ।


उत्तम त्याग धर्म के महत्व पर प्रवचन करते हुए विराजमान श्री भद्रबाहु सागर जी महाराज ने कहा कि उत्तम त्याग ही मनुष्य के जीवन को ऊंचाइयों की ओर ले जाता है। जो जीव जीवन में त्याग करता है, वह स्वर्ग और मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि केवल दिखावे या स्वार्थ के लिए तप, त्याग और दान करने से उसका वास्तविक आध्यात्मिक लाभ नहीं मिलता।
शाम के समय संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। इसके बाद भक्तिपूर्ण आरती और प्रतिक्रमण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीदी द्वारा सुंदर प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, उपाध्यक्ष सजल जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, महिला अध्यक्ष सुषमा जैन, उपाध्यक्ष छवि जैन तथा उपमंत्री श्रुति जैन और कोषाध्यक्ष रीमा जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूजा जैन, अमिता जैन, छवि जैन, सोमा जैन, पूनम जैन, आग्रती जैन, दीपाली जैन, अनुज जैन, संदीप जैन, सचिन जैन, तीर्थ जैन, राहुल जैन और प्रवेश जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

error: Content is protected !!