Horoscope: इन जातकों पर रहेगी 20 सितम्बर को शनिदेव की विशेष कृपा…

मेष राशि :- अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसे पूरा करें।संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे,जीवन साथी के व्यवहार से नाखुश होंगे,जिन लोगों की आपने मदद की थी वो धोखेबाज निकलेंगे।

वृषभ राशि :- अपना काम समय पर करना सीखें,आलसी रवैये से आप पीछे रहेंगे,नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे,आर्थिक मामलों में सजग रहें,पत्रकारिता से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव वाला है।

मिथुन राशि :- पारिवारिक विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं,प्रेम प्रसंग के चलते तनाव रहेगा।संतान के किए कार्यों से खुश होंगे अनजान लोगों से सतर्क रहें,धोखा हो सकता है।वाहन पर खर्च होगा।

कर्क राशि :- अपने अच्छे बुरे को समझें,कई बार जो दिखता है,वैसा होता नहीं है। समझदारी से कार्य करें,जीवन साथी के साथ से आगे बढ़ेंगे,परिवार में मांगलिक आयोजनों से आप को दूर रखा जाएगा।

सिंह राशि :- भक्ति भाव के कार्यों में मन लगेगा,किसी प्रशासनिक बड़े अधिकारी से संबंध स्थापित होंगे।जमीन जायदाद से संबंधित कार्य रूके रहेंगे।पैर में चोट लग सकती है,यात्रा संभव है।

कन्या राशि :- क्रोध की अधिकता से बने बनाए काम बिगाड़ लेंगे,व्यापार में नए संबंध लाभकारी रहेंगे।कर्मचारियों द्वारा कोई बड़ा नुकसान होगा,भाइयो से संबंध कमजोर होंगे।

तुला राशि :- कारोबार विस्तार के योग हैं,मकान दुकान बनाने के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कर रहे हैं,सामाजिक राजनीति का शिकार होंगे।

वृश्चिक राशि :- अपने काम पर ध्यान दें,फिजूलखर्ची से बचें,आजीविका के साधनों में कमी आएगी।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद संभव है।विदेश जाने के योग बन रहे हैं,रुचिकर भोजन की प्राप्ति संभव है।

धनु राशि :- व्यावसायिक उन्नति होगी,नया काम शुरू करने वाले हैं तो अभी रूकें,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।संतान सुख सम्भव है,अध्ययन में रूचि कम रहेगी।माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशि :- कोर्ट कचहरी के मामले यथावत रहेंगे, सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, उधार दिया पैसा वापस मिलने से रूका काम पूरा होगा,पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कुंभ राशि :- किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें,चीजों को समझें,उसके बाद निर्णय लें।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था न होने से चिंतित रहेंगे।आस पास के लोगों के साथ विवाद हो सकता है।

मीन राशि :- किए गए वादों को समय पर पूर्ण न करने से तनाव रहेगा,धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।पिता से मतभेद संभव है,उदर रोग से पीड़ित रहेंगे।आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें।

Astro Aatray Hardwar 📞 9837081951

error: Content is protected !!