हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने अजय शर्मा, महामंत्री बने विकास वर्मा

संभल। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से समाजसेवी अजय कुमार शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष तथा विकास कुमार वर्मा को प्रदेश महामंत्री चुना गया।

मुरादाबाद रोड स्थित लवर्स पॉइंट मैरिज हॉल में सात महिलाओं सहित 15 सदस्यीय प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की गई।

हिंदू जागृति मंच के नगर अध्यक्ष उमेश श्रीमाली को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया। उन्हें प्रदेश कार्य समिति की घोषणा/निर्णय करने का अधिकार दिया गया।

चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए उमेश श्रीमाली ने उपस्थित सभी सदस्यों से लंबे विचार-विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से तय किया कि हिंदू जागृति मंच के लिए अत्यधिक परिश्रम, निष्ठा, सहयोग, चिंता, प्रचार-प्रसार एवं अन्य सभी जिम्मेदारियां निर्वहन कर रहे समाजसेवी अजय कुमार शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। उनके सहयोगी साथी विकास कुमार वर्मा को मंच का प्रदेश महामंत्री चुना।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की सहमति से 7 महिलाओं सहित 15 सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया –

अध्यक्ष – अजय कुमार शर्मा
उपाध्यक्ष – सरिता गुप्ता, श्याम शरण शर्मा, बबीता भारद्वाज
प्रभारी – आशा गुप्ता, सुभाष चंद्र मोंगिया
संगठन मंत्री – अंकुश त्यागी, शुभ्रा गुप्ता
महामंत्री – विकास कुमार वर्मा
कोषाध्यक्ष – सुनीता यादव
मंत्री – नीरू चाहल, सीमा आर्या
प्रवक्ता – अरविंद शंकर शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा
आय-व्यय निरीक्षक – अंकुर रस्तोगी

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदू जागृति मंच तथा सम्बद्ध आयाम यथा हिंदू जागृति महिला मंच, हिंदू जागृति युवा मंच को पूर्ण सहयोग, प्रतिपल संरक्षण एवं शत-प्रतिशत निष्ठा परिश्रम के साथ संगठन का बिगुल तय समय सारणी के अनुसार विभिन्न जिलों में बजाया जाएगा। समाज कल्याण, राष्ट्र जागरण के साथ मंच की गतिविधियां गगनचुंबी बने, इसके लिए हर सदस्य का सहयोग लेकर नए सदस्य भी बनाए जाएंगे।

नवनियुक्त महामंत्री विकास कुमार वर्मा ने प्राणपण से मंच की पहचान, ख्याति को निरंतर बढ़ाने में अपनी सारी ऊर्जा लगाने का संकल्प लिया।

बैठक में हिंदू जागृति मंच, हिंदू जागृति महिला मंच, हिंदू जागृति युवा मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अनंत कुमार अग्रवाल ने की, संचालन मुकेश सैनी ने किया।

error: Content is protected !!