संभल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र और समाजसेवी सम्मानित

लव इंडिया, संभल। वैश्य एकता मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जनपद संभल द्वारा मुरादाबाद रोड स्थित डायमंड होटल में महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान वैश्य एकता मंच के संरक्षक नरेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पवन रस्तोगी एडवोकेट, अनंत अग्रवाल और कुलदीप एरन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में गणेश वंदना के बाद शुक्ला आर्ट्स के कलाकारों ने माता सीता स्वयंवर और प्रभु श्रीराम विवाह चरित्र पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद राधा-कृष्ण रास और पुष्प होली के आयोजन ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

मेधावी विद्यार्थियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान

समारोह में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वैश्य समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ-साथ राजकीय सेवाओं में योगदान देने वाले अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में सहायक जीएसटी कमिश्नर रुचि अग्रवाल, विद्युत विभाग के एसडीओ जेपी वार्ष्णेय, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक बंसल, संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. प्रियांक अग्रवाल, टीएमयू की सीनियर रेजिडेंट एवं पीडियाट्रिक डेंटिस्ट डॉ. सोनाली गर्ग तथा सहायक आयकर आयुक्त शिवांग रस्तोगी शामिल रहे। इसके अलावा न्यायिक सेवा में स्थापित रविकांत रस्तोगी, शलभ दीप गोयल और आकांक्षा गर्ग को भी सम्मानित किया गया।

समाज के वरिष्ठ व्यक्तित्वों गोपाल शरण अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, सुरेश गर्ग, सत्यप्रकाश भगत, चंद्रभान गुप्ता, विनोद रस्तोगी, ओंकार शरण गुप्ता और नलिन जैन सहित अन्य लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

वैश्य एकता मंच की ओर से वैंकट हॉल के स्वामी प्रभात सर्राफ और विवान अस्पताल के स्वामी सतबीर जी को भी समाज के प्रति उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक समरसता, सहयोग और समानता पर आधारित आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने उनके एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि परस्पर सहयोग की भावना समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षा, सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

समारोह का समापन महाराजा अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ। आयोजकों ने समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

आयोजकों और कार्यकर्ताओं की सराहना

कार्यक्रम को सफल बनाने में वैश्य एकता मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता और महामंत्री अजय कुमार गुप्ता सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। अरुण कुमार गोयल, संजय गुप्ता कमांडर, प्रियांशु जैन, अमित गुप्ता, गिरीश कुमार, सनी गुप्ता, सचिन गुप्ता, अजय गुप्ता भट्टे वाले, अवधेश वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय और आकाश अग्रवाल सहित सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संभल इकाई के जिला अध्यक्ष एवं वैश्य एकता मंच के संरक्षक अनंत अग्रवाल ने किया। आयोजकों ने समाज के संरक्षकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!