मुरादाबाद में शिवसेना मनाएगी भगवा सप्ताह, काली मां के मंदिर में 51 दीपकों से की महाआरती

लव इंडिया, मुरादाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर शिवसेना द्वारा महानगर और जिले में भगवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जयंतीपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नवरात्रि के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि भगवा सप्ताह के अंतर्गत व्रत-पारण कार्यक्रम, मां की महाआरती और विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां काली के मंदिर में चुनरी चढ़ाने, मां का शृंगार करने और महाआरती सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजयदशमी पर महानगर, जिले और तहसील स्तर पर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इनमें बिलारी तहसील भी शामिल रहेगी।

काली मां के मंदिर में 51 दीपक जलाकर महाआरती

भगवा सप्ताह के अंतर्गत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्राचीन मां काली मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मां के चरणों में चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित की। इसके बाद 51 दीपक जलाकर महाआरती की गई। शिवसैनिकों ने मां से राष्ट्र की रक्षा, धर्म की रक्षा और देशसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रमों में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, विपिन भटनागर, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश कश्यप, मयंक सैनी, अंकित, पंकज पाल, कैलाश, राहुल, सुरेश सैनी, तिलक राज शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, सरदार इंद्रजीत सिंह, बादाम सिंह, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, पवन रोहिल्ला, पहलवान अमीरचंद, भोले पारस कपूर, जीतू, तेजपाल सैनी, विशाल सैनी, प्रफुल्ल ठाकुर, समर्थ ठाकुर, गौरव रस्तोगी और शिवकुमार सहित शिवसेना कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!