हर लाइलाज बीमारी का इलाज एक्यूप्रेशर से संभव : डॉ. शालिनी गुप्ता

लव इंडिया, सम्भल। चंदौसी रोड पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में एक दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवा का आयोजन हुआ, जिसमें गंभीर रोगों का इलाज निःशुल्क किया गया।

गायत्री महिला मंडल द्वारा आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में दिल्ली गाजियाबाद से एक्यूप्रेशर के चिकित्सक रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर मीनू गुप्ता, डॉक्टर शालिनी गुप्ता, डॉक्टर मनीषा जैन, डॉक्टर विपिन भाटिया ने सर्वप्रथम मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके गायत्री मंत्र का श्रद्धा से उच्चारण करके शिविर का शुभारंभ किया।

डॉक्टर मीनू गुप्ता ने कहा कि एक्यूप्रेशर प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। इसको अपनाने से दवाइयों पर अपव्यय रुकता है, शरीर पर जोखिम नहीं रहता और गारंटी से मरीज ठीक होते हैं।

डॉक्टर शालिनी गुप्ता ने बताया कि वैदिक चिकित्सा पद्धति एक्यूप्रेशर से प्रत्येक लाइलाज बीमारी का सफल इलाज संभव है। यह शरीर की मशीनरी को ठीक करने, व्यक्ति को सावधान करने तथा स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की गारंटी देता है।

डॉ. मनीषा जैन ने बताया कि अब अंग्रेजी दवाइयों से लोगों का मोह भंग हो रहा है और एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति को अपनाने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने शुगर, ब्लड प्रेशर, गठिया जैसी अनेक स्थाई बीमारियों को एक्यूप्रेशर से ठीक होने की गारंटी भी दी।

डॉ. विपिन भाटिया ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा का विशेष महत्व बताते हुए गायत्री महिला मंडल द्वारा आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किये।

जयवंती, अंशुल शर्मा, अनुज कुमार, भावना शर्मा, नेत्रपाल, भूरेलाल, अजय शर्मा, सुमन शर्मा, सरोज सिंघल, विनीत भारद्वाज आदि 35 मरीज जो विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे, उनका सफलतम निदान करते हुए एक्यूप्रेशर के चिकित्सकों ने खान-पान, रहन-सहन, कार्य-व्यवहार के प्रति जागरूक रहने पर अपनी विशेष सलाह दी।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर की सफलता में गायत्री महिला मंडल की संचालिका सविता गर्ग एवं कृष्ण कुमार गर्ग का विशेष योगदान रहा। संचालन श्रीमती चारु गर्ग ने किया।

error: Content is protected !!