सर्व पुरोहित समाज की बैठक में दीपावली पर्वों की तिथियां निर्धारित

संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद, संभल के तत्वावधान में पुरोहित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रहट वाले मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दीपावली पंचपर्व के आयोजन एवं तिथियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से दीपावली पर्वों की तिथियां निर्धारित की गईं –

6 नवंबर 2026 – धनतेरस
7 नवंबर – नरक चतुर्दशी
8 नवंबर – दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन
10 नवंबर – गोवर्धन पूजन
11 नवंबर – भाई दूज

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार पर्वों का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देता है। पुरोहित समाज ने श्रद्धालुओं से निर्धारित तिथियों के अनुसार पर्व मनाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता पंडित अजय शुक्ल ने की तथा संचालन पंडित कौशल नंदन जी ने किया। बैठक में पं. कैलाश शर्मा, पं. विष्णु दत्त शर्मा, पं. नरेश शर्मा, पं. सुंदर लाल तिवारी, पं. उमेश शर्मा, पं. पुष्पेंद्र शर्मा, पं. राजू शुक्ला, आदित्य शर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!