टीएमयू की रन फॉर यूनिटी जोश से लबरेज़

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भावपूर्ण स्मरण, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा यूनिवर्सिटी का कैंपस

लव इंडिया मुरादाबाद। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के अवसर पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का पवेलियन जोश, जज़्बा और जुनून से लबरेज़ नजर आया। रन फॉर यूनिटी में आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. निथीश मिश्रा, सीसीएसआईटी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अशोक सिंह, ज्वॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, डॉ. रूपल गुप्ता,डॉ. उपेंद्र मलिक, एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ.रवि प्रकाश सिंह, एआर श्री दीपक मलिक आदि ने नेतृत्व में स्टुडेंट्स ने घंटाघर से दौड़ लगाई।

हौसला अफजाई के लिए चीफ वॉर्डन डॉ. विपिन जैन की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही. यह दौड़ पवेलियन से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज, आवासीय भवन, शारीरिक शिक्षा कॉलेज होते हुए पुनः पवेलियन पहुंची। रैली के दौरान स्टुडेंट्स के हाथों में तिरंगा, तो लबों पर भारत माता की जय के नारे थे। यूनिवर्सिटी का कैंपस नारों से गूंज उठा. रन फॉर यूनिटी में जोश के संग विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में एनएसएस कॉर्डिनेटर्स- डॉ. अश्विन शर्मा, मो.तौहिद अहमद, डॉ. वैभव राठौर, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. अभिनव सक्सेना, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. डालचंद,डॉ. हरीश शर्मा,डॉ. बैजनाथ दास, श्री दीपक विश्वकर्मा,मौ. सलीम श्री गौरव कुमार आदि भी शामिल रहे।

error: Content is protected !!