‘एक पेड़ वीरों के नाम’ अभियान के तहत TMIMT में उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सीता अशोक के पौधे का रोपण, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रेस विज्ञप्ति

मुरादाबाद, 13 अगस्त 2026

देश के वीर शहीदों एवं वीर जवानों के सम्मान और प्रकृति धरती पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ “एक पेड़ वीरों के नाम” अभियान के अंतर्गत आज तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (TMIMT), देहली रोड, मुरादाबाद सभागार में छात्र छात्राओ ने एक पेड़ वीरों के नाम विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और एक श्यामा तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया और समस्त प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी श्यामा तुलसी का पौधा भेंट किया गया। तत्पश्चात TMIMT प्रांगण में उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सीता अशोक का पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके सम्मान में पौधे लगाना तथा विद्यार्थियों और समाज में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

पूर्व डीजीएम एसबीआई बी. के. अग्रवाल ने कहा कि हमारे सैनिक बॉर्डर पर खड़े रहकर हमारी रक्षा करते हैं अतः हम सभी को अपने वीरों को पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति धरती पर्यावरण जागरूकता संरक्षण संवर्धन के साथ साथ मानवता सेवा हेतु भी उनको नमन करना एक सार्थक सराहनीय प्रेरणादायक पहल है।

प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट की संयोजक डॉ. महिमा गुप्ता ने कहा कि देश के वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ऐसे कार्यों से भी दी जा सकती है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण करें। एक पौधा लगाना प्रकृति के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक अनिल कुमार विश्नोई ने कहा कि जैसे सैनिक बॉर्डर पर रक्षा करते हैं वैसे ही पेड़ पौधे वृक्ष भी नि:स्वार्थ रूप से हमें जीवन भर कुछ ना कुछ देते रहते हैं अतः एक पेड़ वीरों को नमन करते हुए प्रकृति धरती मां को हरा भरा बनाएं।

प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक/महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा ने कहा कि “हमारे वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनके सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके बलिदान की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ धरती प्रकृति को हरित बनाने का संकल्प है। आइए, हम प्रत्येक वीर के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का जिम्मा भी उठाएं। हरे पेड़ पौधे ही प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री हैं।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “हर पौधा एक श्रद्धांजलि, हरियाली हमारी जिम्मेदारी” तथा “वीरों को नमन, प्रकृति को समर्पण” जैसे संदेशों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में TMIMT के बीबीए एवं बीकॉम के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण तथा प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों की सहभागिता रही। सभी ने मिलकर पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—
“वीरों का सम्मान केवल स्मरण नहीं, उनके सपनों के भारत का निर्माण भी है। आइए, एक पेड़ वीरों के नाम लगाएं और हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

error: Content is protected !!