दिल्ली फेयर में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने निर्यातकों को दी बधाई, नीरज खन्ना के संघर्ष को सराहा

लव इंडिया, नई दिल्ली/मुरादाबाद। दिल्ली फेयर में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मुरादाबाद के निर्यातकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ईपीसी के अध्यक्ष नीरज खन्ना को भी शुभकामनाएं देते हुए निर्यात उद्योग के लिए उनके संघर्ष और योगदान की सराहना की।

वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि मुरादाबाद के निर्यातकों ने अपने कार्य और मेहनत के दम पर शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। आज मुरादाबाद के हस्तशिल्प और निर्यात कारोबार का नाम देश-विदेश में जाना जाता है। उन्होंने नीरज खन्ना का अभिनंदन करते हुए कहा कि निर्यातकों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने घोषणा की कि शिवसेना की ओर से मुरादाबाद में निर्यातकों के अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ईपीसी अध्यक्ष नीरज खन्ना को सम्मानित करने की भी योजना है।

दिल्ली फेयर में वीरेंद्र अरोड़ा के साथ अनुज सिंह भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को मुरादाबाद के निर्यात उद्योग और उससे जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!