Sambhal News: आयुर्वेद के देवता और आरोग्य के स्वामी हैं भगवान धन्वंतरि: उमंग अग्रवाल

प्रेस विज्ञप्ति

लव इंडिया, संभल। केमिस्ट एसोसिएशन ने भगवान धन्वंतरि जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी अर्थात भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस बताया। गॉड लवर्स पॉइंट में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया।

केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध पाल ने कहा कि समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए, वे भगवान विष्णु के ही साक्षात अवतार हैं। उनकी जयंती को धन्वंतरि त्रयोदशी अर्थात धनतेरस कहा जाता है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि को प्रत्येक केमिस्ट, फार्मासिस्ट और चिकित्सक का आराध्य देव बताते हुए नमन किया।

मुख्य वक्ता समाजसेवी उमंग अग्रवाल ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता और आरोग्य के स्वामी हैं। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सब उनसे घर, परिवार, समाज और राष्ट्र को निरोग रखने की सामूहिक प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर पर श्रेय अग्रवाल, आदित्य शर्मा, अंकुश त्यागी, सत्यवीर सिंह, विशाल कुमार सैनी, हरपाल सिंह, अतुल कुमार त्यागी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के जनक, धन-ऐश्वर्य-आरोग्य के स्वामी के रूप में नमन किया। अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन दुर्वेश सैनी ने किया।

error: Content is protected !!