मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए उमड़ी भीड़, पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खान ने किया जागरूक

लव इंडिया, सम्भल। 24 अक्टूबर को जनपद के विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर की तारीखें निर्धारित किए जाने की जानकारी के बाद जागरूक लोग अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
इसी दौरान पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता अकीलुर्रहमान खान अपनी पत्नी तरन्नुम अकील के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं है या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

error: Content is protected !!