अधिवक्ताओं एवं वादकारियो को समर्पित किया वाटर कूलर

लव इंडिया, मुरादाबाद। 06 नवम्बर 2026 को जनपद न्यायालय के सिविल कोर्ट स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के पास बगिया में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट व महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन कर अधिवक्ताओं एवं वादकारियो को समर्पित किया गया जिसके मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद श्रीअमित पाल सिंह रहे।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार चतुर्थ, कृष्ण कुमार सिंह, अंचल लवानिया,अरुण कुमार तृतीय, जितेंद्र सिंह द्वितीय, सिविल जज सीनियर डिवीजन उत्सव गौरव राज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्यूष गुप्ता, अनुराधा शुक्ला अतुल सोती उर्फ अजय सोती, विनय खन्ना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्य्क्ष अजय बंसल, उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पंत पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, कैलाश कुमार, सुरेश सिंह,जूनियर कार्यकारिणी सदस्य फिरोज आलम पंकज शर्मा, सचिन कुमार, सुनील कुमार सक्सेना, बीपी सैनी, रामविषम्भर शर्मा,आबिद हुसैन, मुश्तर अली, शहजाद सलीम, रफीक अहमद, सुरबेंद्र पाल,पुष्प यादव, आसिफ हुसैन, शादाब हुसैन, अमरदीप सिंह, अजय पाल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!