विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, वीरेंद्र अरोड़ा बोले—युवाओं के लिए लगाए जाएंगे प्रशिक्षण शिविर

लव इंडिया मुरादाबाद। विजयदशमी के पर्व पर शिवसेना की ओर से मुरादाबाद जिले और महानगर सहित विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवसेना पदाधिकारियों ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष के साथ पर्व मनाया।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन के साथ संगठन संकल्प लेता है कि जिले और महानगर में युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों और युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम चलाने का प्रयास किया जाएगा।

शिवसेना की ओर से महानगर में गीता पुरम पार्क में पंडित ब्रह्मदेव द्विवेदी के नेतृत्व में शस्त्र पूजन कराया गया। इसके अलावा बिलारी और ठाकुरद्वारा में भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

शिवसेना पदाधिकारियों ने विजयदशमी के अवसर पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ जय भवानी और जय शिवाजी के नारे लगाए। कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, रोशन लाल सैनी, रविंद्र आर्य, आकाश सिंह, टोनी सहगल, सरदार इंद्रजीत सिंह, मयंक सैनी, उमेश ठाकुर, सुरेश सैनी, तिलक राज शर्मा, विशाल सैनी, दीपक सहित शिवसेना के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!