फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है Diwali and Karva Chauth Special Edition

लव इंडिया, इंदौर। साक्षी वर्मा और निधि वर्मा फिर से लेकर आ रही हैं अपने ही शहर में फैशन और फेस्टिवल का सबसे बड़ा संगम। जी हाँ, इंतजार खत्म हुआ, अपने शहर में आ रहा है शहर का सबसे पसंदीदा और सबसे बड़ा लाइफस्टाइल फेस्ट – ‘रंगरेज़ा बाय आरंभ – दिवाली एंड करवाचौथ एडिशन’।

पिछले एडिशन की बम्पर सफलता के बाद इस बार यह एडिशन और भी ज्यादा ग्रैंड, रॉयल और एक्सक्लूसिव होने वाला है।

आगामी 27 और 28 अक्टूबर को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी, इंदौर में दो दिवसीय भव्य एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।

इस बार होगा डबल फेस्टिव धमाका!

करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन: इस करवाचौथ पर सबसे खूबसूरत और सबसे खास दिखने के लिए स्पेशल रॉयल रेड सूट्स, ब्राइडल चूड़ा स्पेशल साड़ियां, हैवी कट दाना लहंगे, गोटा-पत्ती वर्क वाले लहंगे और चमचमाती प्रीमियम कुंदन-पोलकी ज्वेलरी का ऐसा कलेक्शन जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

दिवाली स्पेशल कलेक्शन: दिवाली और भाई दूज के त्योहार के लिए डिज़ाइनर साड़ियाँ, फेस्टिव लहंगे, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न, पार्टी वियर गाउन, किड्स एथनिक वियर और मेंस वियर का सबसे यूनिक और लेटेस्ट कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलेगा।

सिर्फ फैशन ही नहीं, इस बार त्योहार को और भी रोशन बनाने के लिए लहंगा, साड़ी, सूट, होम डेकोर, प्रीमियम ज्वेलरी और दिवाली डेकोर से लेकर अपनों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स तक, सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे। दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की एक्सक्लूसिव मूर्तियां, हैंडमेड दीये, डिज़ाइनर तोरण-बंदनवार, शुभ-लाभ और प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स का विशाल कलेक्शन भी इस बार का बड़ा आकर्षण है।

इस बार दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के नामी डिज़ाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन के साथ इंदौर आ रहे हैं। त्योहारों पर सबसे अलग दिखना है तो इस फैशन के महाधमाके को मिस मत कीजिए। इस भव्य मेले में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 6263415113, 9685590973

error: Content is protected !!