Dr. Radhakrishnan को Teachers’ Day पर वॉलीबॉल मैदान में उतरा Chitragupta Inter College के छात्रों ने

मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भव्य विशाल चित्र डस्ट कलर के माध्यम से वॉलीबॉल मैदान में बनाया गया।


डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र विद्यालय के कला प्रभारी डॉ.नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्रों ध्रुव,प्रिंस,केशव, देवांश गोस्वामी ,समृद्धि, वंश,अंश,निराली ने बनाया।

विद्यालय प्रबंधक ए पी शमशेरी ने कहा कि महान शिक्षा विद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से शिक्षकों को बहुत उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उनका अनुसरण करना शिक्षकों के लिए व्यक्तिगत रूप के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण हेतु सिद्ध है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर सिंह के साथ मेजर शिवकुमार ,राजीव कुमार पाठक,पंकज शर्मा, पवन पाल , मोहम्मद शारिब आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!